HomeBiharभारतीय सीमा में प्रवेश करने के दौरान दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, पहले...

भारतीय सीमा में प्रवेश करने के दौरान दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, पहले भी की थी एंट्री की कोशिश

लाइव सिटीज, मोतिहारी: पाकिस्तान से अनाधिकृत रुप से भारत में आई सीमा हैदर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि बिना वैध वीजा के भारतीय सीमा में प्रवेश करते दो चीनी नागरिकों को इमीग्रेशन ऑफिसर ने गिरफ्तार किया है. ये दोनों चीनी नागरिक दूसरी बार अवैध रुप से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. इन दोनों को इसी महीने दो जुलाई को पहली बार नेपाल बॉर्डर पार कर भारत में प्रवेश करने के दौरान पकड़ा गया था.

उस समय कई घंटों की पूछताछ के बाद दोनों को वापस भेज दिया गया था लेकिन शनिवार शाम को दोबारा भारतीय सीमा में प्रवेश करने के दौरान पकड़ लिया गया. उसके बाद इन दोनों को लेकर संदेह गहराने लगा हैं. केंद्रीय एजेंसियों ने कई घंटों की पूछताछ की और उसके बाद दोनों को रक्सौल के हरैया ओपी को सौंप दिया है.

आव्रजन अधिकारियों (इमीग्रेशन ऑफिसर) से मिली जानकारी के अनुसार 28 जून को दो चीनी नागरिक वीरगंज आए और दो जुलाई को रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कस्टम ऑफिस के पास दोनों को पकड़ा गया. जिनके पास पासपोर्ट था लेकिन भारत में आने का वैध वीजा नहीं था. जिन्हें आव्रजन ऑफिस लाया गया और उनसे अधिकारियों के अलावा सीमा पर तैनात तमाम एजेंसियों ने पूछताछ की.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home