HomeBiharतेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला समेत 2...

तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला समेत 2 की मौत

लाइव सिटीज, कटिहार: ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौतहो गई. मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं. वहीं हादसे में ऑटो पर सवार एक अन्य महिला भागीरथी देवी का इलाज दुर्गागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है. घटना कदवा थाना क्षेत्र के कोचखाली की है.

घटना के बारे में बताया जाता है कि दिनेश राय बाइक पर सवार होकर कुम्हडी से कोचखाली की ओर जा रहा था. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने अनियंत्रित होकर बाइक को सामने से टक्कर मार दी. जिससे ऑटो पर सवार महिला सड़क पर जा गिरी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

वहीं, बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए पहले पास के दुर्गागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए हायर सेंटर कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन इलाज के दौरान उसी मौत हो गयी. मृतकों में सागरथ की रहने वाली डॉली देवी और कुम्हडी के दिनेश राय शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home