HomeBiharसिवान में तीन युवकों को डंपर ने कुचला, मौके पर सभी मौत

सिवान में तीन युवकों को डंपर ने कुचला, मौके पर सभी मौत

लाइव सिटीज, सीवान: बिहार के सिवान में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर आए दिन लोगों की जान जा रही है. न तो लोग यातायत नियमों का पालन क रहे हैं और न ही पुलिस प्रशासन ट्रैफिक रूल का अनुपालन करवाने के प्रति संजीदा दिख रहा है. ताजा मामला सिवान से ही है. यहां एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत की जानकारी मिली है. दुर्घटना में तीनों की वहीं मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने बताया कि मैरवा ओवरब्रिज पर बाइक पर सवार युवकों को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया. डम्फर की रफ्तार अनियंत्रित थी. डंफर की चपेट में आने से तीन युवक उछलकर काफी दूर जा गिरे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. सभी युवक वहीं ढेर हो गए. डंफर ने तीनों युवकों को इस तरह से कुचला है कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. वैसे मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है. साथ ही शवों को कब्जे में लेकर अंत्यःपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है. लोगों का कहना है कि आए दिन ओवरब्रिज पर लोग हादसे का शिकार होते हैं. यहां सभी वाहन काफी तेज रफ्तार से गुजरती है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home