HomeBiharभारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश : पायलट समेत 2 लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश : पायलट समेत 2 लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बड़ी खबर आ रही है अरुणाचल प्रदेश से जहां बड़ा हादसा हुआ है। मंडला पहाड़ी इलाके में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे के बाद लापता पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे की वजह क्या रही फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट और को-पायलट मौजूद थे।

सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने इस बात की पुष्टि की है कि ऑपरेशनल सॉर्टी पर चीता हेलीकॉप्टर का संपर्क सुबह सवा नौ बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया था। उन्होंने कहा है कि हेलीकॉप्टर के बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि सेना के चीता हेलीकॉप्टर की गिनती हल्के हेलीकॉप्टरों में होती है। ये एक सिंगल इंजन वाले हेलीकॉप्टर होते हैं। फिलहाल भारतीय सेना के पास दो सौ चीता हेलीकॉप्टर मौजूद हैं। हेलीकॉप्टर में ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी वार्निंग सिस्टम और वेदर रडार जैसे सिस्टम नहीं लगे हैं, जिसके कारण खराब मौसम में यह हादसे का शिकार हो जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home