HomeBiharयुवक को खाने पर बुलाया… फिर पीट-पीट कर मार डाला, भोजपुर में...

युवक को खाने पर बुलाया… फिर पीट-पीट कर मार डाला, भोजपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी का मर्डर

लाइव सिटीज, आरा: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्वी चंपारण जिले में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उधर, भोजपुर में आधी रात को गर्लफ्रेंड मिलने पहुंचे युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। फिर उसकी इसकदर पिटाई की गई कि मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव है। पूर्वी चंपारण और भोजपुर दोनों ही मामले बेहद सनसनीखेज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पूर्वी चंपारण मामले में मृतक की पहचान जिले के डुमरिया घाट थाना स्थित धनगढ़ा गांव के रहने वाले चंडीप यादव के तौर पर हुई है। आरोपी मुकेश यादव ने चंडीप को अपने घर डिनर पर बुलाया था। जब चंडीप वहां गया तो मुकेश और उसके परिजनों ने उसके साथ तब तक बेरहमी से मारपीट की, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। देर रात तक जब चंडीप घर नहीं लौटा तो उसकी मां मुकेश से अपने बेटे के बारे में पूछने गई। हालांकि, मुकेश यादव और उसके परिवार के सदस्यों ने उसके साथ गाली-गलौच की और उसे घर के अंदर नहीं घुसने दिया।

डुमरिया घाट थाना के जांच अधिकारी ने कहा कि हम चंडीप को केसरिया के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उनमें से चार को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home