लाइव सिटीज, पटना: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी विवाद में सुप्रीम कोर्ट में इंडिया गठबंधन की ओर से याचिका दायर की गई है. इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज कहा कि राहुल गांधी अभी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं. किसी में हिम्मत नहीं है कि वे राहुल गांधी का विरोध करें. कांग्रेस पार्टी ने जितने भी लोग हैं, सभी से कह दिया कि इस कार्यक्रम में चलो. हड़बड़ी में सब कुछ कर लेंगे, लेकिन खामियां ही खामियां सामने आईं.
गिरिराज सिंह ने कहा कि आज तक वे कोई सबूत नहीं दे पाए. SIR के खिलाफ बिहार में उन लोगों (राहुल गांधी और तेजस्वी) ने दो महीने तक तांडव नृत किया, हुड़दंग मचाया, लेकिन सबूत नहीं पेश कर पाए. राहुल गांधी ये मान चुके हैं कि पीएम मोदी के रहते हुए वे सत्ता में नहीं आ सकते क्योंकि 9 ऐसे राज्य हैं जहां वे 30 साल से अधिक समय के लिए सत्ता में नहीं आए हैं.
उन्होंने आगे कहा, “…99 चुनाव तो वे हार चुके हैं. अभी उपचुनाव हार गए, त्रिपुरा में वे ग्राम विकास के चुनाव हार गए. अब उन्हें इससे मतलब नहीं है. उन्हें केवल विदेशी टूलकिट पर काम करने, देश में अराजकता फैलाने से मतलब है… वे संविधान की चर्चा तो करते हैं लेकिन संविधान को तोड़ते हैं..
