HomeBiharशेखपुरा में निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार रुपये घूस लेते...

शेखपुरा में निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक गिरफ्तार

लाइव सिटीज, शेखपुरा: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पटना से पहुंची निगरानी टीम ने शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड में पंचायत रोजगार सेवक पप्पू कुमार को कथित तौर पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार कर्मी की पहचान पप्पू कुमार उर्फ प्रफुल्ल कुमार के रूप में हुई है। वह हजरतपुर मड़रो पंचायत में पंचायत रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत था। वह मूल रूप से चेवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव का निवासी बताया गया है।

अरियरी प्रखंड में हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। मंगलवार को टीम ने जाल बिछाया और कथित तौर पर 30 हजार रुपये लेते समय पंचायत रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर लिया।

सरकारी महकमे में मचा हड़कंप

इस गिरफ्तारी के बाद प्रखंड के सरकारी महकमे में हलचल मच गई है। निगरानी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।फिलहाल रिश्वत की मांग किस काम के बदले की गई थी, इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home