HomeBiharपटना में दर्ज किया गया महीने का सबसे कम तापमान, बिहार में...

पटना में दर्ज किया गया महीने का सबसे कम तापमान, बिहार में मौसम होने लगा सर्द; ये रहा पूर्वानुमान

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार गिरने लगा है। उत्तर पछुआ हवा की मजबूत स्थिति के कारण पटना सहित राज्‍य के सभी शहरों के तापमान में क्रमिक गिरावट हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार इन 15 दिनों के दौरान मंगलवार को पटना में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस के साथ पहुंचने के बाद पटना में ठंड बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो नवंबर को पटना का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नवंबर महीने के 15 दिनों के दौरान मंगलवा को पारे में गिरावट होने से ठंड में भी वृद्धि हुई है।

उम्‍मीद है कि दिसंबर तक न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे भी नीचे आ सकता है। ठंड का असली असर तब दिखेगा, जब अधिकतम तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास तक बने रहने के कारण दिन में लोगों को खुशनुमा मौसम का अहसास हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments