HomeBiharCM सम्राट चौधरी ने मांगा बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए वोट,...

CM सम्राट चौधरी ने मांगा बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए वोट, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के मंदिरी इलाके में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दूसरी बार मंदिरी आए हैं। इससे पहले मंदिरी नाले पर बनी सड़क के उद्घाटन के अवसर पर यहां आए थे और आज भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय यह इलाका गांव की तरह था, लेकिन फोरलेन सड़क बनने के बाद मंदिरी तेजी से विकसित होकर शहर का स्वरूप ले चुका है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का सपना दिखाया है। एनडीए सरकार दोनों नेताओं के सपनों को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments