HomeBiharतेज प्रताप यादव आधी रात बेऊर जेल भेजे गए, जानिए मॉल से...

तेज प्रताप यादव आधी रात बेऊर जेल भेजे गए, जानिए मॉल से गिरफ्तारी के बाद क्या-क्या हुआ

लाइव सिटीज, पटना: बिहार बंद के दौरान हुए हंगामे के मामले में कार्रवाई हुई है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. देर रात करीब 12:15 बजे उन्हें नौबतपुर थाने से छज्जू बाग स्थित ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजने का आदेश दिया

आपको बता दें कि शनिवार सुबह तेज प्रताप यादव गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास प्रतिमा पर चढ़कर प्रदर्शन का नेतृत्व करते नजर आए. इसके बाद वह कोतवाली और गांधी मैदान थाना क्षेत्र में छात्र संगठनों के प्रदर्शन में भी शामिल रहे. उनके साथ बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक मौजूद थे.

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. कई जगह पथराव भी हुआ. इस घटना में गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, टीओपी प्रभारी प्रमोद कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ कार्रवाई शुरू की.पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तेज प्रताप यादव को दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments