HomeBiharबिहार के इन 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने...

बिहार के इन 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने और तेज हवा की भी चेतावनी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने आज राज्य के 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. विभाग ने 29 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान लगाया है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस मानसून सीजन में अब तक बिहार में 277.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जबकि इस समय तक 442.3 मिमी वर्षा हो जानी चाहिए थी. यानी राज्य में अब भी करीब 37 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन बिहार के नजदीक से गुजर रही है. यह रेखा राजस्थान से मध्य भारत और झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. ट्रफ लाइन के बिहार के पास रहने से बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. इसी वजह से राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है.

पटना में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार शहर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. बीच-बीच में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments