HomeBiharबाढ़ में निशांत कुमार के सामने अनंत सिंह पर बरसे नीरज कुमार,...

बाढ़ में निशांत कुमार के सामने अनंत सिंह पर बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल मेरे चरित्र पर सवाल नहीं उठा सकता

लाइव सिटीज, पटना: पटना ग्रेजुएट सीट पर एनडीए के उम्मीदवार और जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बाढ़ में आयोजित सभा के दौरान बिना नाम लिए अनंत सिंह पर निशाना साधा। निशांत कुमार की मौजूदगी में नीरज कुमार ने अपने ऊपर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अगर वे गुंडा या अपराधी हैं, तो लोग उन्हें बताएं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कोई भी उनके चरित्र पर सवाल नहीं उठा सकता।

सभा के दौरान नीरज कुमार के तेवर काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके चरित्र पर सवाल उठाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता। उनके इस बयान को अनंत सिंह के साथ चल रही जुबानी जंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, नीरज कुमार ने अपने संबोधन में अनंत सिंह का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।

कर्म ही इंसान को फंसाता है: नीरज कुमार

नीरज कुमार ने अपने संबोधन में ललन सिंह, आरसीपी सिंह और अपना जिक्र करते हुए कहा कि किसी को ललन सिंह, आरसीपी सिंह या नीरज कुमार जैसे लोग नहीं फंसाते, बल्कि उसके अपने कर्म उसे फंसा देते हैं। उनके इस बयान को भी मौजूदा राजनीतिक विवाद के संदर्भ में देखा जा रहा है।

निशांत कुमार की मौजूदगी में दिखाए तीखे तेवर

बाढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में निशांत कुमार की मौजूदगी के दौरान नीरज कुमार ने जिस अंदाज में अपनी बात रखी, उससे पटना ग्रेजुएट सीट को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान की चर्चा तेज हो गई है। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच बयानबाजी के बीच नीरज का यह संबोधन सियासी तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।पटना ग्रेजुएट सीट पर चुनावी मुकाबले के बीच दोनों नेताओं के बीच जारी जुबानी तकरार ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home