HomeBiharसाथ नाचने की जिद, नशे में बदमाश, विरोध करने पर डांसर-सिंगर को...

साथ नाचने की जिद, नशे में बदमाश, विरोध करने पर डांसर-सिंगर को मारी गोली…

लाइव सिटीज, आरा: बिहार के आरा में डांसर और भोजपुरी गायक को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी है. बर्थडे पार्टी से प्रोग्राम खत्म कर वापस लौट रहे डांसर और गायक को बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने घेर कर गोली मारी है. जख्मी हालत में दोनों को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है. बताया जा रहा है कि जबरन नाचने का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारी है

इसके बाद डांसर और सिंगर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान संदेश थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास हथियारबंद पांच बदमाश बाईक पर आए और उन्होंने डांसर के साथ गाली गलौज की. इसके बाद डांसर पर फायरिंग कर दी. बीच बचाव में आए सिंगर पर फायरिंग कर दी. दोनों को घायल हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज चल रहा है.

गोली लगने से जख्मी हुई डांसर नीलू, ओडिशा के भुवनेश्वर की रहने वाली है. वहीं भोजपुरी गायक मुकेश पटना जिला के धनरुआ के मूल निवासी हैं, लेकिन पिछले 10 हत्याएं हो चुकी हैं. हाल में ही एक जमीन विवाद में पिता-पुत्र समेत चार को जख्मी किया गया था. इसके बाद डांसर और सिंगर को गोली मारने की वारदात हुई है. इन घटनाओं ने आरा पुलिस के साथ ही बिहार सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home