HomeBiharमुख्यमंत्री नीतीश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दें धन्यवाद, सुशील मोदी ने...

मुख्यमंत्री नीतीश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दें धन्यवाद, सुशील मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी नेता सुशील मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद और आभार व्यक्त करने की बात कही. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि बिहार में हो रहे विकास कार्यों में केंद्र सरकार का उदार योगदान मुख्यमंत्री को नहीं दिखता है. बिहार में 2024 तक तीन लाख करोड़ की कई योजनाएं पूरी हो जाएंगी, लेकिन तब भी क्या नीतीश कुमार बिहार के तेज ढांचागत विकास में केंद्र सरकार के उदार योगदान को झुठलाते रहेंगे?

सुशील मोदी ने ट्वीट में लिखा कि “नीतीश कुमार बक्सर, रोहतास में करोड़ों की विकास योजनाओं के लिए पीएम को धन्यवाद दें. बिहार में 4000 करोड़ की लागत से बनेंगे चार एक्सप्रेस-वे. 8000 करोड़ लगा कर केंद्र ने फिर चालू कराया बरौनी संयंत्र. मुख्यमंत्री को क्यों नहीं दिखता केंद्र सरकार का काम

मोदी ने कहा कि केंद्र की ओर से कहा गया है कि 2024 तक तीन लाख करोड़ की कई योजनाएं बिहार में पूरी हो जाएंगी, लेकिन तब भी क्या नीतीश कुमार बिहार के तेज ढांचागत विकास में केंद्र सरकार के उदार योगदान को झुठलाते रहेंगे? नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार तीन ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट और 4000 करोड़ की लागत के चार एक्सप्रेस-वे बनाने पर काम कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home