HomeBiharबिहार विधानसभा उप चुनाव के लिए नाम तय, कुढ़नी के लिए भाजपा...

बिहार विधानसभा उप चुनाव के लिए नाम तय, कुढ़नी के लिए भाजपा ने केदार गुप्‍ता को बनाया उम्‍मीदवार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा की कुढ़नी सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्‍मीदवार का आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया है। केंद्रीय चुनाव समिति ने अपने पुराने कार्यकर्ता केदार गुप्‍ता के नाम पर मुहर लगाई है। वे पहले भी भाजपा से विधायक रह चुके हैं। भाजपा के राष्‍ट्रीय मीडिया प्रभारी डा. संजय मयूख ने इसकी जानकारी दी है।
आपको बता दें कि महागठबंधन की ओर से जदयू ने इस सीट पर मनोज कुमार सिंह कुशवाहा को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। इससे पहले 2015 विधानसभा चुनाव में जदयू की ओर से बतौर महागठबंधन प्रत्याशी मनोज और भाजपा के केदार गुप्ता का मुकाबला हो चुका है। 2015 में केदार गुप्ता को 73227 मत मिले थे। वहीं जदयू के मनोज कुमार सिंह (कुशवाहा) को 61657 मत मिले थे। इस तरह से 11570 मतों से जदयू कैंडिडेट मनोज सिंह की हार हो गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments