HomeBiharचिराग पासवान ने बदली LJP की टीम, संगठन में बड़ा फेरबदल; युवाओं...

चिराग पासवान ने बदली LJP की टीम, संगठन में बड़ा फेरबदल; युवाओं और महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

लाइव सिटीज, पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान करते हुए बड़ा संगठनात्मक बदलाव क‍िया है. पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए नई सूची जारी कर दी है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नए चेहरों को जगह दी गई है. पार्टी के ऑफ‍िशि‍यल एक्‍स हैंडल और च‍िराग पासवान की ओर से नई ल‍िस्‍ट जारी करते हुए सभी नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई हैं.

नामपद
चिराग पासवान, माननीय मंत्रीराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अध्यक्ष, केंद्रीय संसदीय बोर्ड
स्थाई आमंत्रित सदस्य (Permanent Invitees)
ललित कुमार गौतमस्थाई आमंत्रित सदस्य
हरमीत सिंहस्थाई आमंत्रित सदस्य
एडवोकेट सरदार तारा सिंहस्थाई आमंत्रित सदस्य
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice Presidents)
मणिशंकर पांडेयराष्ट्रीय उपाध्यक्ष
मोहम्मद शमीम एम हवाराष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बीरेंद्र प्रधानराष्ट्रीय उपाध्यक्ष
कुंवर असिम खानराष्ट्रीय उपाध्यक्ष
डॉ. सत्यानंद शर्माराष्ट्रीय उपाध्यक्ष
कमला कुमारीराष्ट्रीय उपाध्यक्ष

इस नई कार्यकारिणी की सबसे खास बात यह है कि इसमें नए और ताजा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं. पार्टी नेतृत्व ने उन कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया है, जिन्होंने जमीन पर उतरकर काम किया है. इससे यह साफ संदेश जाता है कि पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा जगह बनी रहेगी.

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह कोई पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निर्देश दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments