HomeBiharबिहटा में श्राद्ध का भोज खाने से फूड पॉइजनिंग:55 लोगों की तबियत...

बिहटा में श्राद्ध का भोज खाने से फूड पॉइजनिंग:55 लोगों की तबियत बिगड़ी; बुखार, दस्त और कमजोरी के दिखे लक्षण

लाइव सिटीज, पटना: पटना के बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्ध के भोज का खाना खाने के बाद 55 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई. बीमार लोगों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. किसी को डायरिया की शिकायत हुई तो किसी में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखाई दिए. सूचना मिलते ही प्रशासन ने एंबुलेंस भेजकर सभी को बिहटा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है. फिलहाल सभी की हालत ठीक बताई जा रही है.

एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. प्रशासन को जानकारी दी गई, जिसके बाद आनन-फानन में एंबुलेंस भेजकर सभी बीमार लोगों को बिहटा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. मामला बिहटा के कंचनपुर खड़कपुर पंचायत का बताया जा रहा है. गांव में श्राद्ध का भोज आयोजित किया गया था. लोगों ने वहां खाना खाया. इसके बाद कुछ लोगों की तबीयत खराब होने लगी.

देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या 55 से ज्यादा हो गई. बच्चों और बुजुर्गों के भी बीमार पड़ने से परिवारों में चिंता बढ़ गई. किसी को दस्त यानी डायरिया की शिकायत हुई, जबकि कुछ लोगों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण बताए गए. इसके बाद मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंची,बिहटा के प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव जन्म राम के मुताबिक, कंचनपुर खड़कपुर पंचायत से सूचना मिली थी कि श्राद्ध के भोज में खाना खाने के बाद करीब 55 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments