HomeBiharनीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 13 एजेंडो पर लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 13 एजेंडो पर लगी मुहर

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. यह बैठक सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित की गई थी. इस बेठक में कुल 13 महत्वपूर्ण एजेंडो पर मुहर लगी है.

नीतीश कैबिनेट की बैठक में मद्य निषेध विभाग के तहत मोटर बोट, भाड़े पर रखे गए वाहनों के किराया, नए चेक पोस्ट निर्माण, मोबाइल हैंड स्कैनर एवं कॉल सेंटर का टोल फ्री नंबर, मद्य निषेध के प्रचार-प्रसार पर हुए व्यय के लिए ₹25 करोड़ आकस्मिकता निधि से दी गई है. पटना, भोजपुर सारण एवं अन्य जिलों में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए हाई स्पीड मोटर बोट, चेन एवं अन्य उपस्कर क्राय करने के लिए आकस्मिकता निधि से ₹5 करोड़ की अग्रिम की स्वीकृति दी गई .

बात दें कि, इससे पहले काफी लंबी छुट्टी के बाद पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक हुई थी. इस कैबिनेट बैठक में कुल 40 एजेंडे पर मुहर लगी थी. जिसमें सबसे अधिक चर्चा वर्तमान और पूर्व विधायकों, विधान पार्षदों के वेतन और अन्य सुविधाओं के बढ़ाने को लेकर किये गए निर्णय का हुआ था. इस बैठक में युवाओं के लिए नव रोजगार की भी घोषणा की गई थी. इसके आलावा विधानमंडल का शीतकालीन सत्र बुलाने पर भी सरकार ने स्वीकृति दी गई थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home