HomeBihar16 जिलों में तापमान गिरा, गया में 11 डिग्री पर आया पारा,...

16 जिलों में तापमान गिरा, गया में 11 डिग्री पर आया पारा, मौसम विभाग का अपडेट देखें

लाइव सिटीज, संट्रल डेस्क: कुछ ही दिनों में बिहार में शरीर को कंपाने वाली ठंड शुरू हो जाएगी. प्रदेश में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा की रफ्तार में तेजी आने से पटना सहित बिहार के 16 जिलों के तापमान में गिरावट आई है. उत्तर पछुआ हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा है. इसके प्रभाव से ठंड में वृद्धि होने के साथ पारे में भी आंशिक गिरावट की संभावना है. गया में तो न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री तक आ गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की गिरावट के साथ 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान में गिरावट गया में हुई है. शुक्रवार को यहां के तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

बताया जाता है कि तीन वर्षो बाद गया के न्यनूतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आई है. 2019 में 22 नवंबर को गया का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. तीन साल के बाद 18 नवंबर को गया का न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा और पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments