HomeBiharनितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम

लाइव सिटीज, पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा कर दी गई है. लिस्ट जारी हुई तो उसमें बिहार के भी तीन नेताओं का नाम दिखा. इस नई टीम में शिवेश कुमार राम, ऋतुराज सिन्हा और सिद्धार्थ शंभू को जिम्मेदारी मिली है.

शिवेश कुमार राम एससी मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए हैं. वहीं प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक में बिहार से ऋतुराज सिन्हा का नाम है जबकि सिद्धार्थ शंभू को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. सिद्धार्थ शंभू बिहार से राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में शामिल होने वाले इकलौते चेहरा हैं. ये पहले बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं.

नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं. एक संगठन महामंत्री, दो सह-संगठन महामंत्री समेत कई पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. शिवेश राम की बात करें तो वे हाल ही में राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी. शिवेश राम मूलत: भोजपुर जिले के रहने वाले हैं. वे पार्टी में कई पदों पर रह चुके हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments