HomeBiharपीएम मोदी के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा - क्या मैं...

पीएम मोदी के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा – क्या मैं हिंदू नहीं हूं?

लाइव सिटीज, पटना: नवादा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर रविवार को जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता सनातन विरोधी हैं. इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि क्या सबूत है? क्या मैं हिंदू नहीं हूं? मेरे घर में एक मंदिर है. बीजेपी खुद को भगवान समझ रही है. बीजेपी के लोगों को अपनी तुलना भगवान से नहीं करनी चाहिए. भगवान सब देख रहे हैं और सभी को वहां जाना है.

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा उसमें कुछ नया है? जब वह हमारे साथ थे तो उन्होंने बीजेपी के बारे में कई बातें कही थीं. उन्होंने कहा था कि वह मर जाएंगे लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा.

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और बीजेपी के लोग डरे हुए हैं, अगर चुनाव जीत चुके हैं तो बिहार में क्यों घूम रहे हैं? प्रचार कर रहे हैं…आज मैंने भ्रष्टाचार पर ट्वीट किया है, उम्मीद करता हूं. प्रधानमंत्री कम से कम भ्रष्टाचार पर अपने विचार व्यक्त करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home