HomeBiharबिहार में शिक्षक संशोधन नियमावली को नीतीश कैबिनेट से मंजूरी मिलने के...

बिहार में शिक्षक संशोधन नियमावली को नीतीश कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शिक्षक संशोधन नियमावली को नीतीश कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने बड़ा बयान दिया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि रिक्तियां अधिक रह जाने की वजह से नीतीश सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है।

शिक्षा प्रो. चंद्रशेखर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के जो प्रतिभावान छात्र हैं और बेरोजगार हैं, वे इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हमलोगों के लिए ये बड़ी समस्या है कि पहले बहाली में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय के अभ्यर्थी नहीं मिल पाते थे, सीटें खाली रह जाती थी लिहाजा सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया।

शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए ये फैसला लेना बेहद जरूरी था। अब देश का कोई भी अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकता है। प्रतिभावान अभ्यर्थी इस बहाली की प्रक्रिया में शामिल हो सकता है। उनकी भी बहाली होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home