HomeBihar11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से...

11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से 4 महिलाओं की मौत, 2 गंभीर रूप से झुलसी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोड़ियर गांव के पुर पंचायत में धान रोपनी कर रही चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है. दरअसल खेत में 11 हजार बोल्ट का तार टूटकर गिरा हुआ था. धान रोपनी के दौरान 6 महिलाओं इस तार की चपेट में आ गईं.

घटना के बाद आनन-फानन में सभी को स्थानीय अस्पताल लाया गया. जहां चार को डॉक्टरों ने मृत बताया. वहीं 2 लोगों का इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोडियर गांव में खेत में 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा हुआ था. वहीं महिलाएं खेत में धान रोपनी का काम कर रही थीं।

रोपनी के दौरान अचानक महिलाएं तार की चपेट में आ गईं. मौके पर ही चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो महिला बुरी तरह से झुलस गई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद काफी आक्रोश है.

फिलहाल जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मृतकों की पहचान रेनू देवी, बीना देवी, रानी देवी और रविता देवी के रूप में हुई है. वहीं घायलों में सुलेखा देवी और जुलेखा देवी के नाम शामिल हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home