HomeBiharरात को NMCH कैंपस के बाहर बैठने से मना करने पर गार्ड...

रात को NMCH कैंपस के बाहर बैठने से मना करने पर गार्ड पर ताना पिस्टल, हिरासत में प्रेमी-प्रेमिका

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: नालंदा मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड के सुपरवाइजर प्रेम शंकर पांडेय ने बताया कि दोनों युवक-युवती दूसरे कॉलेज के थे. कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में बैठकर बात कर रहे थे. गार्ड ने उन्हें जाने के लिए कहा तो वे उलझ गए. इसके बाद हमारे कॉलेज के स्टूडेंट भी आ गए. उन्होंने बताया कि ये इस कॉलेज के नहीं हैं. इसके बाद दोनों युवक युवती ने फोन कर बाहर से लड़कों को बुलाया जो हथियार लेकर आए थे. इसके बाद हंगामा हुआ.

राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कैंपस में बुधवार की रात एक प्रेमी जोड़े के पकड़े जाने के बाद जमकर बवाल हुआ. एनएमसीएच के छात्र, गार्ड प्रेमी जोड़े से पूछताछ करने लगे तो बात बढ़ गई. इसके बाद प्रेमी जोड़ों की ओर से भी फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया गया. अंत में मामला पुलिस के पास पहुंचा जिसके बाद सबकुछ शांत हुआ. इससे पहले वीडियो बनाने पर लड़की ने हंगामा किया. पुलिस बुलाने की बात पर कहा कि बुलाइए न पुलिस, हम वेट कर रहे हैं.
पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज कैंपस में बुधवार की देर रात दूसरे कॉलेज से आए एक प्रेमी युवक-युवती बैठकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान कॉलेज के सुरक्षा गार्ड ने उनसे पूछताछ की. पता चला कि वे दोनों उस कॉलेज के नहीं हैं. इस पर सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को कैंपस से बाहर जाने के लिए कहा. इस पर बहस शुरू हो गई. प्रेमी युवक-युवती कैंपस में हंगामा करने लगे.

मामला बढ़ने के बाद नालंदा मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट काफी संख्या में आ गए. इसके बाद प्रेमी युवक-युवती ने मोबाइल से कॉल करके अपने दोस्तों को बुला लिया. घंटों कैंपस में कॉलेज के स्टूडेंट और प्रेमी युवक-युवती के बीच हंगामा होता रहा. मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट हाथ में लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया.

मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड के सुपरवाइजर प्रेम शंकर पांडेय ने बताया कि दोनों युवक-युवती दूसरे कॉलेज के थे. कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में बैठकर बात कर रहे थे. गार्ड ने उन्हें जाने के लिए कहा तो वे उलझ गए. इसके बाद हमारे कॉलेज के स्टूडेंट भी आ गए. उन्होंने बताया कि ये इस कॉलेज के नहीं हैं. इसके बाद दोनों युवक युवती ने फोन कर बाहर से लड़कों को बुलाया जो हथियार लेकर आए थे. इसके बाद हंगामा हुआ.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home