HomeBiharनिगरानी ब्यूरो ने की छापेमारी, बिहार का रिश्वतखोर कार्यपालक अभियंता और AE...

निगरानी ब्यूरो ने की छापेमारी, बिहार का रिश्वतखोर कार्यपालक अभियंता और AE दो लाख रू घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में रिश्वतखोरी लाइलाज बीमारी बन चुकी है. रिश्वतखोरों को देखकर भी ये सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. गुरुवार को निगरानी ब्यूरो ने दरभंगा से एक नहीं बल्कि दो-दो रिश्वतखोर को घूस की राशि के साथ रंगेहाथ दबोचा है. एक रिश्वतखोर कार्यपालक अभियंता तो दूसरा सहायक अभियंता. दोनों को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

पटना के राजेश कुमार नामक एक ठेकेदार ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी.शिकायत में कहा गया था कि यह दोनों इंजीनियर कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों तथा छात्रावासों में कराए गए मरम्मत कार्य की राशि भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहे हैं. 

निगरानी ब्यूरो ने सत्यापन कराया तो मामला सही पाया गया. निगरानी ब्यूरो ने पाया कि यह दोनों अधिकारी एक-एक लाख रू रिश्वत मांग रहे हैं .आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक समीर चंद्र झा के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया.

छापेमारी में संजीव कुमार एक लाख और अनिल कुमार जायसवाल भी ₹100000 लेते हुए शिक्षा भवन परिसर दरभंगा से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया .अब उन्हें निगरानी अदालत मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home