HomeBiharपटना में स्पा सेंटर आड़ में चलता था सेक्स रैकेट, 3 लड़कियां...

पटना में स्पा सेंटर आड़ में चलता था सेक्स रैकेट, 3 लड़कियां सहित 7 गिरफ्तार

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना के बोरिंग रोड के एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का घिनौना खेल चल रहा था. सोमवार की रात जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की तो अंदर का नजारा देख कर हैरान रह गई. एसके पुरी थाना द्वारा की गई इस छापेमारी में मौके से पुलिस ने तीन लड़कियों सहित सात लोगों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि यहां जिस्मफरोशी का घिनौना धंधा चल रहा था.

पुलिस द्वारा स्पा सेंटर में की गई छापेमारी में मौके से आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किए गए लोगों के अलावा ढाई लाख रुपये, 6 मोबाइल, 2 एस्केनर, 2 स्वाइप मशीन बरामद कीये जाने की सूचना है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस्मफरोशी का यह पूरा काम स्पा सेंटर की आड़ में ऑनलइन माध्यम से किया जा रहा था. यहां कस्टमरों की बुकिंग गुप्त कोड के द्वारा ऑनलाइन की जाती थी. बॉडी टू बॉडी मसाज जैसे कोड का इस्तेमाल कस्टमरों यहां देह व्यापार के लिए किया करते थे.

पुलिस की छापेमारी में स्पा संचालक मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने मौके से सिर्फ वहां काम कर रहे लोगों एवं ग्राहकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है, पर पुलिस के सवालों का लड़के-लड़कियों द्वारा अजीबो गरीब जबाव दिया जा रहा है. पूछताछ में अब तक केवल इतना पता चल सका है कि पकड़ी गई लड़कियां कोलकाता एवं पटना से स्पा सेंटर तक आई थी. गिरफ्तार किए गए युवकों को फिलहाल पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home