HomeBiharपूर्णिया एसपी दया शंकर के सरकारी आवास में छापेमारी, सदर थानाध्यक्ष के...

पूर्णिया एसपी दया शंकर के सरकारी आवास में छापेमारी, सदर थानाध्यक्ष के मकान में भी रेड

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आयी है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने पूर्णिया के एसपी दशायंकर के ठिकानों पर छापेमारी की है. पूर्णिया में एसपी के सरकारी आवास समेत दो अन्य जगहों पर छापेमारी चल रही है. पुलिस लाइन में भी ईओयू की टीम पहुंची है और रेड मारा है. वहीं सदर थाना के थानाध्यक्ष के किराये के मकान में छापेमारी की गयी है. आय से अधिक संपत्ति मामले में ये कार्रवाई की गयी है.

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया में एसपी आवास के साथ-साथ पुलिस लाइन में भी रेड मारा गया है. पुलिस लाइन में एसपी के गोपनीय शाखा के कांस्टेबल सावन कुमार के सरकारी आवास में छापेमारी करने टीम पहुंची. वहीं पूर्णिया के सदर थाना के थानाध्यक्ष के किराये के मकान में भी विजलेंस की टीम ने रेड मारा है.

ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अलावा आर्थिक अपराध इकाई की टीम भी इस कार्रवाई में शामिल है. पूर्णिया एसपी के सरकारी आवास में एसयूवी की टीम तो पटना के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home