HomeBiharगृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे सिताब दियारा, सुरक्षा में तैनात किए...

गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे सिताब दियारा, सुरक्षा में तैनात किए गए 300 मजिस्ट्रेट एवं 1500 जवान

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत दर्जन भर मंत्री, सांसदों एवं विधायकों के आगमन को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम कीये गए हैं. कार्यक्रम को लेकर बिहार तथा उत्तर प्रदेश के लगभग तीन सौ मजिस्ट्रेट एवं 15 सौ जवानों को तैनात किया गया है.

मंच को पूरी तरह से एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है. किसी को भी मंच के आसपास फटकने नहीं दिया जा रहा है. सभी लोगों की गतिविधियों पर ध्यान दिया जा रहा है. गृह मंत्री व मुख्यमंत्री योगी एक घंटे 55 मिनट सारण में प्रवास करेंगे.नोडल पदाधिकारी एडीएम डॉ गगन को जिलाधिकारी ने दायित्व दिया है कि सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कर लेंगे. एडीएम को एसपीजी पदाधिकारियों से भी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया है.

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर लोहा, प्लाई और लोहे को मिलाकर मंच का निर्माण किया गया है. गृह मंत्री के आगमन को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सभा स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. व अमित शाह के प्रवेश व एक्जिट के लिए अलग गेट रिजर्व रखा गया है. उक्त गेट से होकर किसी अन्य का प्रवेश निषेध होगा. सभी गेट पर जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी.

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यक्रम में जाने के लिए तीन चरण में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जांच पड़ताल होगी. मंच के बाहरी इलाकों में डीएसपी तैनात रहेंगे. कार्यक्रम में निगरानी रखने के लिए डेढ़ दर्जन डीएसपी रैंक के पदाधिकारी को लगाया गया है. इसके अलावा दूसरे जिलों से भी करीब 1500 पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home