HomeBiharलगातार 12वीं बार RJD के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए लालू प्रसाद, जातीय...

लगातार 12वीं बार RJD के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए लालू प्रसाद, जातीय जनगणना का भी प्रस्ताव पास

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद को लगातार 12वीं बार निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है. रविवार को राजधानी इन नई दिल्ली के एनडीएमसी स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में इस बात की विधिवत घोषणा की गई.

पिछले 28 सितंबर को ही लालू प्रसाद ने पार्टी अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था. कोई और नामांकन पत्र ना होने की वजह से उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था. हालांकि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में की गई और आज ही उनको निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है.

आपको बता दें कि 1997 में जनता दल से अलग होने के बाद लालू प्रसाद यादव पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे. उसके बाद से ही लालू प्रसाद निर्विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा रहे हैं. यहां तक कि चारा घोटाले में जब लालू प्रसाद को सजा मिली थी तो भी वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए गए थे. गौरतलब है कि राजधानी नई दिल्ली में राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो चुका है. रविवार को पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. जिसमें इस अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home