HomeBiharपटना में छठ महापर्व की तैयारी शुरू,नगर आयुक्‍त ने लिया घाटों का...

पटना में छठ महापर्व की तैयारी शुरू,नगर आयुक्‍त ने लिया घाटों का जायजा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना में छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है। छठ के लिए गंगा घाटों की शनिवार को जिला प्रशासन के 20 टीमों ने निरीक्षण किया। टीम में नगर निगम, जल संसाधन विभाग के अलावा अन्य पदाधिकारी शामिल थे। घाटों की सूची फाइनल करने के लिए गंगा में जल स्‍तर कम होने का इंतजार किया जा रहा है।

एलसीटी, राजापुरपुल, पहलवानघाट, बांसघाट, कलेक्ट्रेट घाट, महेंद्रू घाट जलमग्न हैं। रास्ते भी पानी में डूबे हुए हैं। अक्टूबर माह के अंत में छठ महापर्व होना है। नगर आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर शनिवार को नासरीगंज घाट से एनआइटी घाट तक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि गंगा पथवे वाले घाटों को तैयार किया जाए। नासरीगंज, पाटीपुल घाट को तैयार किया जाए।

निरीक्षण में पाया कि दीघा घाट पर भी छठ महापर्व कराया जा सकता है। एलसीटी घाट, पहलवान घाट, राजापुरपुल घाट, पहलवानघाट, बांसघाट, कलेक्ट्रेट घाट, महेंद्रू घाट का रास्ता जलमग्न मिला। घाट भी पानी में डूबा हुआ है। नगर आयुक्त ने इन घाटों पर नजर रखने का निर्देश दिया। स्पष्ट कहा कि जो घाट तैयार नहीं हो सकते हैं, उसपर कार्य नहीं किया जाए। घाट तैयार नहीं होने पर लाल रंग से घेराबंदी कर दिया जाए।

महेंद्रूघाट से एनआइटी घाट तक अब तक पानी है। जल स्तर घटने के बाद घाट तय हो पाएगा। संभावना जतायी गयी की कालीघाट से पटना सिटी की तरफ के सभी गंगा पथवे वाले घाट पर छठ महापर्व हो सकता है। घाटों के निरीक्षण के क्रम में अपर नगर आयुक्त शीला इरानी, पाटलिपुत्र अंचल की कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा सिन्हा, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, सिटी मैनेजर आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments