HomeBiharPM ने दिलाई बिहार में 'जंगलराज' की याद, मौज करने के लिए...

PM ने दिलाई बिहार में ‘जंगलराज’ की याद, मौज करने के लिए नहीं मेहनत करने के लिए जन्मा है मोदी

लाइव सिटीज, नवादा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के नवादा में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि लगातार तीसरी बार देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि नवादा समेत बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत तय है. पीएम ने कहा कि आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. ये इसलिए संभव हो पा रहा है, क्योंकि देश की जनता ने वोट की ताकत से मजबूत सरकार बनाई है

प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोगों को मोदी की गारंटी से दिक्कत हो रही है लेकिन उनको नहीं पता कि मोदी की गारंटी ही जीत की गारंटी है. इस पर लोग भरोसा करते हैं. उन्होंने राम मंदिर और धारा 370 को लेकर भी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जय छठी मइया’ के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह और लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद किया. पीएम ने कहा कि भीड़ को देखकर कह सकता हूं कि नवादा समेत पूरे बिहार में एनडीए का परचम लहरेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है. उन्होंने लोगों से जवाब पूछा. वहीं, जब भीड़ ने कहा- ‘मोदी के कारण’ तो प्रधानमंत्री ने कहा- आपने गलत जवाब दे दिया. ‘मोदी के कारण नहीं, बल्कि आपके वोट की ताकत के कारण यह सब हो रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home