HomeBiharपटना शर्मसार : मनचलों ने कॉलेज बस रुकवा कर छात्राओं से की छेड़खानी,...

पटना शर्मसार : मनचलों ने कॉलेज बस रुकवा कर छात्राओं से की छेड़खानी, कपड़े तक फाड़े

लाइव सिटीज, दानापुर: बिहार के CM नीतीश कुमार जहां एक तरफ बेटियों के उत्थान के लिए बड़ी बड़ी योजनाए ला रहे हैं। आरक्षण का लाभ दे रहे हैं। सुरक्षित स्कूल -कॉलेज जाने का दावा कर रहे है। वहीँ राजधानी पटना से बड़ी वारदात सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े बीच सड़क पर छात्राओं से छेड़खानी की गई। इतना ही नहीं मनचलों ने छात्राओं के कपड़े तक फाड़ डाले। इस घटना के बाद सभी छात्राएं डर के साये में हैं।

ताजा मामला सामने आया है राजधानी पटना के दानापुर इलाके से जहां एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा बस से उतारकर छेड़खानी की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई छात्राओं के कपड़े तक फाड़ दिए गए तो किसी का बुर्खा उतारा गया। साथ ही सभी के साथ बदसलूकी और मारपीट भी की गई।

वहीँ कॉलेज प्रशासन की मानें तो 2 दिन पूर्व कॉलेज कैंपस में घुसकर असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर तोड़फोड़ और फायरिंग की गई थी। जिसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन के द्वारा मनेर थाना को दी गई थी। हालांकि उसके बाद दुबारा असामाजिक तत्वों के द्वारा जब छात्रा बस से पटना जा रही थी तभी असामाजिक तत्वों द्वारा बस रोककर उन्हें जबरन बीच सड़क पर उतारकर छेड़खानी की गई।

कॉलेज के निदेशक ने बताया कि ऐसी अराजकता की स्थिति में कॉलेज चलाना संभव नहीं है। कॉलेज सभी छात्राओं को सुरक्षा दे नहीं सकता। हालाँकि इस संबंध में भी मनेर थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद कॉलेज में छात्राओं का आना कम हो गया है। 80% छात्रा डर से कॉलेज नहीं आ रही है और अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रही है। फिलहाल इस मामले में कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

वहीं ASP दानापुर ने मामले में संज्ञान लेते हुए कुछ पुलिस वाले को कॉलेज में ड्यूटी पर लगाया है। साथ ही बताया कि असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home