HomeBihar140 पूजा स्पेशल का परिचालन आज से बंद, नियमित ट्रेनों पर बढ़ा...

140 पूजा स्पेशल का परिचालन आज से बंद, नियमित ट्रेनों पर बढ़ा दबाव; जानें कब से मिलेगी सीट

लाइव सिटीज, पटना: आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर देश भर से प्रवासी बिहारी अपने घर आते हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जाती हैं। इस साल भी त्योहारों को देखते हुए 140 पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया। मंगलवार से 140 पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बंद हो जाएगा। देश के महानगरों व प्रमुख शहरों से बिहार के बीच चल रही इन स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि सोमवार को पूर्ण हुई। स्पेशल ट्रेनें बंद होने से नियमित ट्रेनों पर अब यात्रियों दबाव बढ़ जाएगा। सोमवार को ही इसकी झलक जंक्शन पर दिखी।

बिहार से राजधानी दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों को जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों में दिसंबर माह तक की सीटें फुल हो चुकी हैं। कुछ ट्रेनों में जनवरी में सीट उपलब्ध है। रेलवे की ओर से पहली बार छठ पूजा के अवसर पर 140 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलायी गईं। महीने में भर में इनके लिए कुल 428 फेरे तय थीं। स्पेशल ट्रेनों का परिचालन थमने से वैशाली, सप्तक्रांति, संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के अलावा पवन एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनों में यात्रियों की मारामारी बढ़ गई है।

दरअसल 70 फीसदी स्पेशल ट्रेनें मुजफ्फरपुर और बिहार के अन्य प्रमुख जंक्शनों से दिल्ली और आसपास के स्टेशनों के बीच चल रहीं थीं। स्टेशन मास्टर ने बताया कि स्पेशल ट्रेनें 14 अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक के लिए घोषित थीं। इससे यात्रियों को यात्रा का बेहतर विकल्प मिला। 15 नवंबर से यह सुविधा बंद हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home