HomeBiharपूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से एक की मौत, प्रशासन में हड़कंप

पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से एक की मौत, प्रशासन में हड़कंप

लाइव सिटीज, मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थानाक्षेत्र के धवही गांव में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासनिक महकमे की बेचैनी बढ़ी है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धवही के उमेश पटेल ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पहले आंखों से कम दिखने लगा और बाद में उल्टी होने लगी। पूरी रात उल्टी हुई।

देर रात होने के कारण उसे वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। पत्नी व अन्य स्वजन शनिवार की सुबह उसे लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उमेश ने दम तोड़ दिया।

सदर अस्पताल में उमेश की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि घोघराही से किसी ने शुक्रवार की सुबह शराब लाकर घोड़ाघाट पुल पर दिया था। वहीं पर पति ने शराब पी। पीने के बाद घर लौटे तो उनकी तबीयत खराब होने लगी। उल्टी शुरू हो गई। शाम के समय आंख से रोशनी जाने लगी। मोबाइल का बटन भी नहीं दिख रहा था। इसके बाद बेचैनी और ज्यादा बढ़ गई।

शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया। रोशनी जाने की शिकायत होने पर तत्काल स्थानीय स्तर पर दवा दी गई। घर में अकेली महिला होने के कारण रात में अस्पताल नहीं लाया जा सका। शनिवार सुबह महिला पति को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home