HomeBiharकोचिंग टीचर ने बच्ची से कराई 100 बार उठक-बैठक, छात्रा 6 दिन...

कोचिंग टीचर ने बच्ची से कराई 100 बार उठक-बैठक, छात्रा 6 दिन से कोमा में

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: वैशाली से डराने वाली खबर सामने आई है. यहां एक निजी कोचिंग संचालक ने कक्षा 7 की छात्रा को ऐसी सजा दी कि बच्ची की जान पर बन गई है. कोचिंग संचालक की यातना से बच्ची 6 दिन से कोमा में है. ये मामला महनार थाना क्षेत्र के करनौती का है.

बच्ची के पिता ने बताया कि शिक्षक सह संचालक द्वारा दिए गए कठोर दंड से गंभीर रूप से बीमार छात्रा पिछले एक सप्ताह से आईसीयू में है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पीड़िता पिता ने बताया कि बच्ची कक्षा सात में पढ़ रही है.

बताया गया कि महनार थाना क्षेत्र के करनीती पंचायत के वार्ड संख्या 10 शेखपुरा करनौती निवासी प्रवीण कुमार मिश्रा की 11 वर्षीय बेटी साक्षी कुमारी पास में ही हरगोविंदपुर करनौती गांव के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाती थी. इस कोचिंग सेंटर के संचालक करनौती स्थित कमला कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षक मनोरंजन यादव हैं. मनोरंजन यादव अपना निजी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान चलाते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home