HomeBiharसमस्तीपुर में शादी समारोह में शामिल होने आए बेगूसराय के युवक की...

समस्तीपुर में शादी समारोह में शामिल होने आए बेगूसराय के युवक की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, समस्तीपुर: जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन गांव में रविवार रात शादी समारोह में सम्मिलित होने आए युवक के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई. उसके शरीर पर भी जख्म के निशान मिले है. युवक का शव घर के पीछे मिला. शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

बताया जाता है कि युवक अपने साला के साला के यहां शादी समारोह में सम्मिलित होने पहुंचा था. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक का रिश्ते में ही एक महिला से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. घटना की सूचना पर विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात्रि साखमोहन गांव के संजीव महतो की पुत्री की शादी थी. इसमें बेगूसराय जिला के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पावड़ा गांव से मिथुन महतो सम्मिलित होने पहुंचा था.वहीं यह भी चर्चा है कि मृतक को शादी समारोह में निमंत्रण भी नहीं दिया गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home