HomeBiharसांसद राजीव प्रताप रूडी के बदले सुर, BJP प्रदेश अध्यक्ष के लिए...

सांसद राजीव प्रताप रूडी के बदले सुर, BJP प्रदेश अध्यक्ष के लिए कहा- ‘ये सम्राट चौधरी नहीं स्मार्ट चौधरी हैं’

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: सारण सांसद राजीव प्रताप रूड़ी के सुर बदल गए हैं. दो दिन पहले खुद को सीएम पद का दावेदार बताने वाले राजीव प्रताप रुडी अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. राजीव प्रताप रूड़ी उन्हें स्मार्ट चौधरी बता रहे हैं. जबकि कल तक राजीव प्रताप रूडी ये कह रहे थे कि बीजेपी के किसी नेता में 2025 की लड़ाई का नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है.

सम्राट चौधरी के सारण पहुंचने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने सम्राट चौधरी की योग्यता को पहचाना और बिहार बीजेपी का नेतृत्व करने के लिए आगे किया।

रूडी ने सम्राट चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि ये बतौर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शानदार काम कर रहे हैं. इसलिए इनका नाम सम्राट चौधरी नहीं स्मार्ट चौधरी होना चाहिए. इसके साथ ही राजीव प्रताप रूडी ने बतौर सांसज छपरा में कराए अपने काम और उपल्बधियां भी गिनवाई. सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पिछले दिनों खुद को सीएम पद का दावेदार बताया था.

उन्होंने कहा कि बीजेपी में मात्र दो नेता है जो गरीबों की बात करता है. एक पीएम नरेंद्र मोदी है जबकि दूसरे वह है. दो लोग ही गरीबों की चिंता करने वाला है. बिहार में दो साल बाद गरीबों की लड़ाई होने वाली है वह उस लड़ाई का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश-तेजस्वी से 2025 में वह राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home