HomeBiharमिड-डे-मील खाने से करीब 25 बच्चे बीमार, इलाज के लिए अस्पताल में...

मिड-डे-मील खाने से करीब 25 बच्चे बीमार, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बगहा में मिड-डे-मील खाने से करीब 25 बच्चे बीमार हो गए हैं. सभी बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीमार बच्चों का शहरी पीएचसी में इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार एनजीओ के माध्यम से मिड-डे-मील सप्लाई होता है. मामला प्रखंड-2 के राजकीय माध्यमिक विद्यालय का है.

बच्चों के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में बच्चों के खाना खाने के बाद एक के बाद एक बच्चे की तबीयत अचानक खराब होने लगी. जिसके बाद विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल हो गया. बच्चों के बीमार होने की खबरें उनके परिजनों तक भी पहुंचने लगी. जिसके बाद परिजन भागे दौड़े विद्यालय पहुंचे और बच्चों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, इस दौरान विद्यालय और अस्पताल में बच्चों के परिजनों का हंगामा भी देखने को मिला. वहीं, अस्पताल से जो तस्वीरें सामने आई वो भी चौंकाने वाली थी. यहां पर एक बेड पर तीन से चार बच्चे इलाज के लिए लेटे हुए नजर आए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home