HomeBiharनवादा में खाना बनाने में देरी होने पर सास ने डांटा, गुस्से...

नवादा में खाना बनाने में देरी होने पर सास ने डांटा, गुस्से में आकर बहू ने खा ली सल्फास की गोली, ससुराल में हड़कंप

लाइव सिटीज, नवादा: बिहार के नवादा में एक घर में सास ने बहू को खाना लेट बनाने पर फटकार लगा दी. इससे बहू इतनी आहत हो गई कि गुस्से में उसने खौफनाक कदम उठा लिया. घटना रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी हरदिया गांव की है. यहां रविवार को बहू ने गुस्से में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को सास ने बहू प्रमिला देवी को खाना बनाने को कहा. खाना बनाने में लेट हो गया जिसको लेकर सास ने बहू को डांट लगाई. उसके बाद बहू ने गुस्से में आकर के सल्फास की गोली खा ली. जिससे उसकी हालत बिगड़ते लगी. परिजनों ने रजौली अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल महिला का इलाज जारी है.

बहू ने कहा कि घर में गेहूं में डालने वाली दवा रखी थी. वो ही दवा खाई है. जहर खाने की जानकारी जैसे ही पति को मिली वह तुरंत काम छोड़कर घर पहुंचे और फिर सभी परिवार वालों ने मिलकर अस्पताल में भर्ती कराया है. इधर, सास ने कहा कि मेरा या उद्देश्य नहीं था. मैंने तो भोजन बनाने को लेकर ही बात कही थी, लेकिन बहू इतना बड़ा कदम उठा लेगी यह पता नहीं था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home