HomeBiharकर्नाटक में दिखेगी बिहार की संस्कृति और विरासत की झलक, बेंगलुरु में...

कर्नाटक में दिखेगी बिहार की संस्कृति और विरासत की झलक, बेंगलुरु में 4 दिवसीय बिहार महोत्सव का CM सम्राट ने किया उद्घाटन

लाइव सिटीज, पटना: बेंगलुरु में बिहार की संस्कृति और विरासत का रंग देखने को मिल रहा है. गुरुवार को चार दिवसीय ‘बिहार महोत्सव 2026’ की शुरुआत हुई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने द आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में श्रीश्री रविशंकर की मौजूदगी में महोत्सव का शुभारंभ किया. यह आयोजन 6 सितंबर तक चलेगा.महोत्सव में बिहार की लोक परंपरा, खान-पान, हस्तशिल्प और आधुनिक उद्यमिता को एक ही मंच पर पेश किया जा रहा है. आयोजकों को उम्मीद है कि इसमें एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे.

महोत्सव की शुरुआत बिहार गौरव गान की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुई. इसके बाद बिहार की प्रसिद्ध लोक नृत्य परंपरा झिझिया ने दर्शकों का ध्यान खींचा. कलाकारों ने सिर पर दीप रखकर शानदार प्रस्तुति दी.कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे.

रविशंकर ने बिहार में पिछले कई दशकों के दौरान हुए बदलाव का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने पुराने बिहार को भी देखा है और आज के बिहार को भी देख रहे हैं. दोनों में काफी अंतर है.

उन्होंने बिहार में किए गए अपने पुराने कार्यों को भी याद किया. श्रीश्री ने बताया कि कभी एक-दूसरे के कट्टर विरोधी रहे रणवीर सेना और सीपीआई-एमएल से जुड़े लोगों को साथ लाकर ध्यान और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया गया था.उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतिम दिन दोनों समूहों के सदस्य भावुक हो गए. उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया. इससे वहां का माहौल बदल गया और शांति व अपनत्व की भावना मजबूत हुई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments