HomeBiharतेजस्वी यादव पर मंगल पांडेय का तंज, कहा- PMCH में लोग परेशान...

तेजस्वी यादव पर मंगल पांडेय का तंज, कहा- PMCH में लोग परेशान हैं.. आमलोगों की कठिनाईयों को दूर करने के लिए उनके मंत्री को ध्यान देना चाहिए

लाइव सिटीज, पटना: कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज के मरीज की मौत हो गई थी, वहीं इस घटना के बाद मरीज के परिजनों ने उस समय ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टर से मारपीट की थी, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. वहीं इस मारपीट के बाद से ही सारे जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए है. हार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने हमला बोला है. पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आमलोगों की कठिनाईयों को दूर करने के लिए सरकार और उनके मंत्री को ध्यान देना चाहिए.

पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पीएमसीएच में स्ट्राइक है यह आम आदमी से जुड़ा हुआ विषय है. लोग परेशान हैं रोज समाज पत्रों में यह सुर्खियां बन रही है. हड़ताल के कारण कितने ऑपरेशन टल रहे है. मरीज और उनके परिजनों को कितनी कठिनाईया हो रही है. मंगल पांडेय ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि आमलोगों की कठिनाईयों को दूर करने के लिए सरकार और उनके मंत्री को ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर को सुरक्षा मिले यह जिम्मेदारी स्वास्थ्य मंत्री की है. राजनीतिक कार्य तो बाद में भी होंगे लेकिन जिन कार्यों से जनता का सीधा संबंध है. अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं लेकिन स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव का इस पर कोई ध्यान नहीं है. उन्हें इस मसले पर ध्यान देना चाहिए. पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर लगातार सुरक्षा दिये जाने की मांग कर रहे हैं. क्योंकि आए दिन इलाज के दौरान अस्पताल में मारपीट की घटनाएं होती है.

सोनिया गांधी से लालू-नीतीश की मुलाकात पर मंगल पांडेय ने कहा कि किसी से कोई भी मिल सकता है और जिस रास्ते पर अभी बिहार की राजनीति नए दौर में चली है उससे आगे चलने का कोशिश हो रहा है लेकिन बिहार के सटा प्रदेश उत्तर प्रदेश है जहां इस तरह का प्रयास कुछ साल पहले हुआ था ऐसा ही माहौल बनाने का कोशिश की गयी थी. जो गठबंधन बनते हैं उस गठबंधन की ताकत का आकलन जनता के बंधन पर होता है. जन बंधन भारतीय जनता पार्टी की ओर ही रहेगा और यह काम उत्तर प्रदेश में वहां की जनता ने कर दिखाया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home