HomeBihar'मोकामा में कमल नहीं खिलेगा क्योंकि कीचड़ नहीं है, अनंत सिंह ने...

‘मोकामा में कमल नहीं खिलेगा क्योंकि कीचड़ नहीं है, अनंत सिंह ने 17 साल में सब साफ कर दिया’

लाइव सिटीज, पटना: राज्य की मोकामा विधानसभा सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की तरफ से उम्मीदवार घोषित की गई राजद प्रत्याशी नीलम देवी का कहना है कि उनकी जीत सुनिश्चित है. मंगलवार को राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाम की घोषणा किए जाने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए नीलम देवी ने यह बातें कहीं.

नीलम देवी ने कहा कि उनकी जीत 200% तय है क्योंकि वहां किसी भी तरह से कोई चुनौती नहीं है. नीलम देवी का यही कहना था कि मोकामा में बीजेपी को जीत नहीं मिलने वाली है क्योंकि वहां कीचड़ ही नहीं है. पिछले 17 सालों में विधायक जी ने मोकामा के कीचड़ को साफ कर दिया है.

बता दें कि गाेपालगंज और मोकामा विधानसभा क्षेत्र की दो रिक्‍त सीटों पर उपचुनाव तीन नवंबर को होगा. मोकामा सीट बाहुबली राष्‍ट्रीय जनता दल विधायक अनंत सिंह की सदस्‍यता रद्द होने से तो गाेपालगंज सीट भारतीय जनता पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के निधन से खाली हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home