HomeBiharबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा- पुलिसकर्मियों की नियुक्ति,...

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा- पुलिसकर्मियों की नियुक्ति, जिला आवंटन, वेतन, अब नीतीश दे रहे हैं घोटाले वाली नियुक्ति पत्र

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिहार में धराधर नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं. यह अलग बात है कि यहां पिछले तीन महींनों में कोई बहाली प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. बुधवार को भी बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार और उपमु्ख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 10 हजार से ज्यादा नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया. इसके बाद बीजेपी नियुक्ति पत्र बांटने पर हमलावर है. बीजेपी ने इसे नियुक्ति वाली नौटकी और नियुक्ति घोटाला बताया है.

बीजेपी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि जिस नियुक्ति पत्र को शिवदीप लांडे ने अपने कार्यालय में बांटा था, उसी नियुक्ति पत्र को नीतीश-तेजस्वी की सरकार फिर से बांट रही है.विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ये घोटाले वाली नियुक्ति पत्र है . नीतीश कुमार पहले बिहार की जनता को ये बताएं कि जिस बहाली की नियुक्ति पत्र वो बांट रहे हैं उसका विज्ञापन कब निकाला गया, फाइनल रिजल्ट कब जारी किया गया. नीतीश कुमार इन तमाम चीजों का श्वेत पत्र जारी कर बिहार की जनता को बताएं.

आगे उन्होंने कहा कि ने नीतीश कुमार से कहा कि चालक बनिये, चालाक नहीं, आप नियुक्ति पत्र बांटकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं. इसके साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने ये सवाल भी उठाया कि नीतीश कुमार 4 लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षक को परमानेंट क्यों नही कर रहे हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home