HomeBiharRJD अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन करेंगे लालू यादव, निर्विरोध चयन...

RJD अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन करेंगे लालू यादव, निर्विरोध चयन तय

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: 12वीं बार लालू प्रसाद यादव का आरजेडी अध्यक्ष बनना तय है. आज पार्टी के नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय में आरजेडी अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव नामांकन करेंगे. जो जानकारी है, उसके मुताबिक लालू के अलावे कोई अन्य नेता इस पद के लिए नामांकन नहीं करेंगे. हालांकि 10 अक्टूबर को लालू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा की जाएगी और प्रमाण पत्र मिलेगा.

आज नामांकन के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव , आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भी मौजूद रहेंगे
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी और सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन दिल्ली पहुंच चुके हैं. आज से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली, केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पटना और सभी राज्यों के राज्य कार्यालयों में कर दिया गया.

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 सितम्बर 2022 को‌ केन्द्रीय कार्यालय (13, बिट्ठल भाई पटेल भवन, नई दिल्ली 110001) में सम्पादित होगी. उसी दिन अपराह्न 5 बजे वैध पाये गये उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी. 9 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं पार्टी के खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home