HomeBiharअररिया में वार्ड सदस्य की गला रेतकर हत्या, घर में घुसकर वारदात...

अररिया में वार्ड सदस्य की गला रेतकर हत्या, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

लाइव सिटीज, अररिया: बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन अपराधी बेखौफ होकर घुम रहे है. आए दिन पुलिस के नाक के निचे अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है. बिहार के अररिया में वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जोकीहाट थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश में इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया.

बताया जाता है कि सोमवार की देर रात वार्ड सदस्य को सोते समय घर में घुसकर अपराधियों ने गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि वार्ड सदस्य अपने परिवार के साथ सो रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home