HomeBihar25 अक्टूबर को सिंगापुर से भारत लौट रहे लालू प्रसाद, जानें स्वास्थ्य...

25 अक्टूबर को सिंगापुर से भारत लौट रहे लालू प्रसाद, जानें स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने क्या कहा

लाइव सिटीज,पटना: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव 25 अक्टूबर को सिंगापुर से वापस भारत लौटे रहे हैं. जानकारी के मुताबिक लालू प्रसाद यादव दिल्ली से लौटकर पटना भी आ सकते हैं. लालू प्रसाद यादव अपनी किडनी का इलाज के लिए सिंगापुर गए हुए हैं. सिंगापुर में बेटी रोहिणी आचार्य के साथ रहकर लालू इलाज करवा रहे हैं. कोर्ट से लालू को 25 अक्टूबर तक देश से बाहर रहने की अनुमति मिली है. माना जा रहा है कि वापस लौटने के बाद कोर्ट से अनुमति लेकर एक बार फिर लालू लंबे इलाज के लिये सिंगापुर जा सकते हैं.

हालांकि वीजा अवधि खत्म होने के बाद लालू प्रसाद के इलाज को लेकर जैसी स्थिति बनती है, उसके अनुसार वह फिर से लंबे अवधि के लिए कोर्ट से इजाजत लेकर वापस सिंगापुर जा सकेंगे.

लालू परिवार में मनाए जाने वाले छठ पूजा को लेकर राजद के सभी कार्यकर्ताओं का बेसब्री से इंतजार होता है. लोगों को उम्मीद थी कि इस साल लालू परिवार में छठ जरूर जरूर होगा. माना जा रहा था कि लालू परिवार में एक साथ कई खुशियां आई हैं, जिसके बाद छठ पूजा होगी लेकिन जानकारी के मुताबिक राबड़ी देवी का स्वास्थ्य बेहतर नहीं होने के कारण इस साल भी लालू परिवार में छठ का आयोजन नही होने की संभावना है. लालू परिवार में छठ को लेकर राजद कार्यकर्ताओ की बेसब्री से इंतजार होता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home