HomeBiharगोपाल मंडल के आपत्तिजनक बयान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, जानें अशोक...

गोपाल मंडल के आपत्तिजनक बयान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, जानें अशोक चौधरी ने क्या कहा

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के आपत्तिजनक बयान पर जेडीयू कोटा के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हम लोग के पार्टी में अगर इस तरह की बात कोई करता है तो वह गलत है. हमारे नेता महात्मा गांधी , भीमराव अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायण की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं. हमारे कार्यालय में इन पांच महापुरुषों का तस्वीर लगी रहती है.

उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान कहीं से भी उचित नहीं है, यह पिस्तौल और गोली वाले लोग हम नहीं हैं. हम लोग महात्मा गांधी वाले लोग हैं. इन सभी बातों की और इस तरह के बयानों का हम भर्त्सना करते हैं.

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल से सवाल किया कि आप रिवॉल्वर लेकर अस्पताल में पहुंचे थे. इसी पर विधायक जवाब देते हुए उत्तेजित हो गए. उन्होंने कहा कि “लहराएंगे पिस्टल… तू लोग (पत्रकार) हमारा बाप हो.” हालांकि सवाल के जवाब में पहले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल शांति से बहाना बना रहे थे. गोपाल मंडल ने कहा, “बेल्ट छूट गया था और रिवॉल्वर ले लिया. रिवॉल्वर पैजामा में रख लिए. ” इतना कहते ही पत्रकारों ने सवाल किया कि आप हाथ में लेकर लहराइगा? जिसके जवाब में विधायक भाषा की मर्यादा भूल गए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home