HomeBiharबक्सर में आज से अंतरराष्ट्रीय संत समागम:9 राज्यों के CM और 5...

बक्सर में आज से अंतरराष्ट्रीय संत समागम:9 राज्यों के CM और 5 राज्यों के राज्यपाल आएंगे, मोहन भागवत भी होंगे शामिल

लाइव सिटीज, बक्सर: आज से बक्सर के अहिल्या स्थान में अंतरराष्ट्रीय संत समागम किया रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय संत सम्मेलन का आयोजन भगवान राम की मर्यादा को हर भारतीय में स्थापित करने के लिए किया जा रहा है। 8 नवंबर यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन अंतरराष्ट्रीय संत सम्मेलन का उद्घाटन विश्व के महासंत करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे।

BJP सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे इस कार्यक्रम के आयोजक हैं। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उद्घाटन सत्र में विश्व के महासंत और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी अपने विचार रखेंगे। अश्विनी चौबे ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रज्ञा प्रवाह राम प्रज्ञा ज्ञानयज्ञ और श्रीराम लोकमंथन ज्ञानोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारत के सभी क्षेत्र से विख्यात संत और जगदगुरु शामिल होंगे।

इस 8 दिनों के कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, भूपेंद्र यादव मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेंद्र सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ संभाजी शिंदे, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे। वहीं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद

वहीं, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, राजस्थान की राज्यपाल कलराज मिश्र, त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।एक हफ्ते तक चलने वाले इस संत समागम में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर भी देश के बड़े कलाकार शामिल हो रहे हैं। जिसमें कैलाश खेर, अनुराधा पौडवाल, शारदा सिन्हा, बाबा सत्यनारायण मौर्य, हंसराज रघुवंशी, मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल निरहुआ, देवी, मैथिली ठाकुर, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव मुख्य रूप से अपनी सांस्कृतिक उपस्थिति देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments