HomeBiharमांझी के युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा-...

मांझी के युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा- बिहार का सत्यानाश लालू,राबड़ी और नीतीश काल में हुआ है

लाइव सिटीज, पटना: मांझी में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की बिहार का सत्यानाश लालू,राबड़ी और नीतीश काल में हुआ है।श्री सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीति में विश्वसनीयता को समाप्त कर दिया है।श्री सिंह ने कहा की उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आजकल नीतीश चालीसा पढ़ते नहीं थक रहे हैं।श्री सिंह ने कहा की आज पूरा बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।श्री सिंह ने कहा की बिहार के साथ परिवारवादी और भ्रष्टाचारी शक्तियों को खेलने नहीं देंगे।

श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और बिहार की आवाम के बेहतरी हेतु लालू-नीतीश गठबंधन के ख़िलाफ़ संघर्ष करेगी।श्री सिंह ने कहा की हमारी प्राथमिकता बिहार को गुंडाराज से बचाना है।श्री सिंह ने कहा की उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ग़रीब से क्या मतलब है वह तो राजनीति में अपने पिता की विरासत के कारण हैं।

श्री सिंह ने कहा की बिहार सरकार मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के परिणाम आने के बाद गिर जाएगी।श्री सिंह ने कहा की मोकामा और गोपालगंज में महागठबंधन का हार तय है।श्री सिंह ने कहा की 2024 में पुनः नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।श्री सिंह ने कहा की 2024 में बिहार 2014 और 2019 से भी अधिक सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देगा।श्री सिंह ने कहा की बिहार के आम नौजवानों को महागठबंधन के खिलाफ राज्य को बचाने हेतु लड़ना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home