HomeBiharACS एस सिद्धार्थ का अहम फैसला, जनवरी से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में...

ACS एस सिद्धार्थ का अहम फैसला, जनवरी से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दिखेगा ये बड़ा बदलाव

लाइव सिटीज, पटना: राज्य के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में संचालित स्व-वित्तपोषित एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से संबंधित आधारभूत संरचना की जांच होगी। शिक्षा विभाग की टीम द्वारा जनवरी से जांच शुरू की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने टीम गठित करने का निर्देश उच्च शिक्षा निदेशालय को दिया है।

शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी विश्वविद्यालयों के अंगीभूत महाविद्यालयों और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में शैक्षणिक आधारभूत संरचना की जांच जरूरी है, क्योंकि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में बीबीए, बीसीए एवं बीएमएस सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए सशर्त अनुमति दी गई है।

शिक्षा विभाग के व्यावसायिक पाठ्यक्रम के संचालन हेतु कई निर्देश सभी विश्वविद्यालयों को दिए गए हैं। इसके मुताबिक, व्यावसायिक शिक्षा में विद्यार्थियों के रोजगार और नियोजन का ध्यान रखें। उद्योग एवं व्यावसायिक जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराएं। इसके लिए ऐसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को ही चिह्नित किया जाए, जिनकी शिक्षण व्यवस्था महाविद्यालय स्वयं अपने शिक्षकों के सहयोग से कर सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home